गुंदली में पेंथर मिलने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ा, वन विभाग को सौंपा

भीलवाड़ा समाचार 
गुरला (बद्री लाल माली)ग्राम पंचायत गुदली के डुंघारडा क्षेत्र में मंगलवार को एक घायल पेंथर मिलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार जगदीश प्रजापत अपने खेत पर जा रहे थे, तभी रतन प्रजापत के खेत के पास गली में उन्हें एक पेंथर खड़ा दिखाई दिया। उन्होंने उसे भगाने की कोशिश की तो पेंथर ने उन पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन बीमार और घायल होने के कारण वह हमला नहीं कर पाया।
उन्होंने तुरंत गांव में सूचना दी।  श्याम लाल सुथार ने बताया की सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हिम्मत दिखाते हुए बीमार पेंथर को घेर कर पकड़ लिया।बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल पेंथर को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए जिला पशु चिकित्सालय भिजवाया।ग्रामीणों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।
इस दौरान मौके पर किशन लाल गुर्जर, प्रभु लाल गुर्जर, गोपाल लाल गुर्जर, रतन लाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।